राहुल पिकनिक मनाने आए मंत्री दिनेश प्रताप ने कहा-6 महीने में 5 घंटे यहां रहे

Must Read

लखनऊ रायबरेली ,कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रायबरेली से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। वह वहां से दिल्ली रवाना होंगे। राहुल ने कलेक्ट्रेट में विधायकों और अफसरों के साथ मीटिंग की। योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मीटिंग में शामिल हुए।

राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह इस दौरान अलग-बगल बैठे। दोनों नेताओं के बीच हालांकि बातचीत नहीं हुई। राहुल के रवाना होते ही दिनेश प्रताप सिंह ने उन पर तंज कसा। कहा-राहुल गांधी पिकनिक मनाने रायबरेली आते हैं।

दिनेश प्रताप के हाथ में एक पोस्टर था। इसमें लिखा था- राहुल पिछले 6 महीने में सिर्फ पांच घंटे ही रायबरेली में रहे हैं। दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वह कभी कांग्रेस के विश्वस्त लोगों में शामिल थे। राहुल का लोकसभा चुनाव के बाद अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में तीसरा और यूपी का 5वां दौरा है।

महाराष्ट्र-झारखंड में विधानसभा चुनाव और वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के बीच अचानक राहुल के यूपी दौरे को लेकर कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री और नेता प्रतिपक्ष दोनों यूपी से हैं। मोदी वाराणसी से चुनाव जीतने के बाद दो बार अपने संसदीय क्षेत्र आ चुके हैं।

हरचंदपुर के सपा विधायक राहुल लोधी भी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा- हमने अपने इलाके की बात रखी। जो भी जरूरत थी उसे राहुल गांधी को बताया। उन्होंने अफसरों से बात की। कहा कि काम तेजी से हो। अगले 10-15 दिन में समस्याओं को सुलझाने की बात कही गई है।

ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय ने कहा- जो केंद्रीय योजनाएं थीं उस पर चर्चा हुई। जल ही जीवन है नारे को हमने हर दीवार पर लिखा देखा था। पीएम मोदी ने उस सपने को साकार किया। हर घर को जल पहुंचाया। दीपावली पर गरीब के घर भी खुशियां आए। इसलिए उज्ज्वला योजना के जरिए मुफ्त गैस सिलेंडर दिए गए।

रायबरेली से प्रयागराज के लिए जो रास्ता बन रहा, उसमें जगतपुर में एक रजबहा है। उससे 25 गांव को पानी जाता है। सड़क बनाने वालों ने उसे डेढ़ फीट ऊंचा कर दिया। अब पानी पहुंचने में दिक्कत हो रही। मैंने इस बात को भी रखा है।

यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बैठक के दौरान राहुल गांधी के साथ ही रहे। हालांकि, राहुल गांधी के रवाना होते ही उन्होंने उन पर तंज कसा। कहा-राहुल गांधी पिकनिक मनाने रायबरेली आते हैं।

दिनेश प्रताप सिंह के हाथ में एक पोस्टर था। इसमें बताया गया कि राहुल पिछले छह महीने में सिर्फ पांच घंटे ही रायबरेली में रहे हैं। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा- रायबरेली में 182 पानी की टंकियां बनाकर पीएम मोदी ने यहां की जनता को पानी मुहैया करवाया है। यहां अब कोई प्यासा नहीं रहेगा।

राहुल गांधी रायबरेली से लखनऊ के लिए निकल आए। वह लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।राहुल गांधी ने रायबरेली में कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री दिनेश प्रताप भी उनके साथ रहे हैं। राहुल ने रायबरेली कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ एक मीटिंग भी की।

    Latest News

    Bilaspur Youth Dubai Rescue : बिलासपुर के लिए राहत दुबई में युद्ध के बीच फंसे 3 दोस्त सुरक्षित लौटे, 9 दिन तक अटकी रही...

    Bilaspur Youth Dubai Rescue , बिलासपुर — पश्चिमी एशिया में छिड़े सैन्य संघर्ष के बीच दुबई में फंसे छत्तीसगढ़...

    More Articles Like This