धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज की रामनवमीं की तैयारियों को लेकर बैठक,संरक्षक कुमार जयदेव के नेतृत्व में होगा भव्य आयोजन

Must Read

जगदलपुर में सुकमा जमींदार परिवार और समाज के संरक्षक कुमार जयदेव के निवास में धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक आगामी रामनवमीं के उत्सव के लिए किए जाने विभिन्न तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बता दें कि प्रतिवर्ष धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के द्वारा दलपत सागर स्थित राम मंदिर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है । इसी परिपेक्ष्य में धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के संरक्षक कुमार जयदेव के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित की गई थी ।
बैठक के विषय में जानकारी देते समाज के संरक्षक कुमार जयदेव ने कहा कि जब से धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज का गठन हुआ तब से रामनवमीं के अवसर पर बड़ा कार्यक्रम किया जाता है,जिसमें गांव गांव से समाज के लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार की बैठक में समाज ने बड़े कार्यक्रम का निर्णय लिया है ,जिसकी रूपरेखा तय की गई है। उन्होंने कहा कि बैठक बाद संभाग और जिला स्तर पर चर्चा कर रामनवमीं में भव्य आयोजन की सहमति बनी है।कुमार जयदेव ने धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के ओर से बस्तर वासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
समाज के अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज के संरक्षक कुमार जयदेव के मार्गदर्शन में आज समाज के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी ,जिसमें प्रतिवर्ष धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के द्वारा रामनवमी के आयोजन को भव्य रूप देने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा इस बार समाज के द्वारा रामनवमी का पर्व बड़े ही धूमधान और उत्साह और भव्य रूप से मनाए जाने की सहमति बनी है ।
वहीं धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज की महिला जिला अध्यक्ष मंजू ठाकुर ने कहा कि बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के संरक्षक कुमार जयदेव के मार्गदर्शन में समाज के द्वारा 26 मार्च रामनवमी के अवसर पर विविध धार्मिक आयोजन किए जाएंगे, जिसमें महिलाओं के द्वारा दिनभर भजन कीर्तन का किया जायेगा और उसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसमें समाज के महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगी।
बैठक में मुख्य रूप से जगत सिंह ठाकुर सिकन्दर सिंह ठाकुर. योगेश सिंह ठाकुर,हितेन्द्र सिह ठाकुर. कृष्णा परमार, बिक्रम सिंह ठाकुर, श्रीमती सावत्री परमार, अरुणा चौहान, मंजु ठाकुर, गीता ठाकुर. सुषमा ठाकुर,किरण ठाकुर, भारती ठाकुर, खुशी ठाकुर सहित बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

    Latest News

    “25 वर्षों की निष्ठा का सम्मान: हरदीबाजार के ‘युवा सम्राट’ गुलशन जायसवाल बने जिला कांग्रेस ग्रामीण के सचिव”

     हरदीबाजार/कोरबा: कांग्रेस संगठन में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले ऊर्जावान नेता गुलशन जायसवाल को उनकी कर्मठता और दीर्घकालिक...

    More Articles Like This