मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की रैगिंग मौत

Must Read

गुजरात ,में पाटन जिले के GMERS मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर के MBBS छात्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृत छात्र समेत अन्य जूनियर छात्रों की सीनियर्स ने रैगिंग की थी। इस दौरान सीनियर स्टूडेंट्स ने छात्र को 3 घंटे तक खड़ा रखा, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना 16 नवंबर की है।

इस मामले में कॉलेज के 15 सीनियर छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी छात्रों को कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बाद कॉलेज में तुरंत एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें जूनियर छात्रों के बयान लिए गए, जिसमें रैगिंग का खुलासा हुआ।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और छात्र को अस्पताल ले गई। बयान देने के बाद छात्र ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अस्पताल के डॉ. जयेश पांचाल ने आशंका जताई कि छात्र की मौत का कारण अंदरूनी चोटें हो सकती हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम अनिल मेथानिया था। इसी साल उसने GMERS मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था। वह फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। हॉस्टल में सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स ने उसे इंट्रोडक्शन के लिए तीन घंटे तक खड़ा रखा। गाना गाने और डांस करने के लिए मजबूर किया गया, जिसके बाद अनिल बेहोश हो गया। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। अनिल ने सारी बात पुलिस को बताई। बयान देने के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई।

    Latest News

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple : चंदखुरी मंदिर पहुंची श्रीराम की 51 फीट ऊंची नई प्रतिमा

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple , रायपुर — विश्व के एकमात्र कौशल्या माता मंदिर, चंदखुरी में भगवान श्रीराम की नई...

    More Articles Like This