विजय वार्ड में लगी महापौर चौपाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव हुये शामिल

Must Read

विजय वार्ड में लगी महापौर चौपाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव हुये  शामिल

नगर निगम के महापौर चौपाल अभियान का दूसरा दिन, वार्ड वार लगातार लगाये जायेंगे शिविर

जगदलपुर नगर निगम के द्वारा जन समस्याओं के मौके पर त्वरित निवारण के लिये वार्ड वार महापौर चौपाल लगाने अभियान आरंभ हुआ है। मंगलवार को अभियान के दूसरे दिन विजय वार्ड क्र. 2 में महापौर चौपाल का आयोजन श्री कृष्ण मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेशअध्यक्ष एवं विधायक किरण देव विशेष रूप से शामिल हुये। भाजपा प्रदेशअध्यक्ष किरण देव ने शिविर में आये लोगों से चर्चा की, उनकी समस्याओं से अवगत हुये और महापौर चौपाल के माध्यम से जन समस्याओं का अविलंब समाधान करने नगर निगम के अधिकारियों को कहा। श्री देव ने महापौर चौपाल अभियान की सराहना भी की।

महापौर चौपाल में अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि महापौर चौपाल के माध्यम से जनता की समस्याओं की चिंता करते हुए उनको मूलभूत सुविधा देने जो कार्य निगम प्रशासन के द्वारा प्रारंभ किया गया है वह बहुत ही प्रशंसनीय कदम है और जनता से सीधे संवाद का माध्यम है । जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना महती कार्य है। नगर निगम की वर्तमान सरकार संवेदनशील है। महापौर चौपाल में जनता की जो समस्यायें आ रही है उसका उपयुक्त समाधान किया जाये।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This