Monday, October 27, 2025

महापौर संजू देवी ने डेंगूरनाला छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए सफाई व सुविधाओं के निर्देश

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा, 22 अक्टूबर 2025. पूर्वांचल समाज का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा इस वर्ष 25 से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इसको लेकर देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं। कोरबा नगर निगम भी छठ पर्व की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने डेंगूरनाला छठ घाट का निरीक्षण किया और वहां की साफ-सफाई और सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निगम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने घाट की सफाई, रोशनी की उचित व्यवस्था और महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा जल्द से जल्द सुनिश्चित करने को कहा। महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा कुल 23 छठ घाटों पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा पूर्वांचल समाज का सबसे बड़ा पर्व है, जिसे पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम सभी जरूरी इंतजाम कर रहा है।

निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद श्री चंद्रलोक सिंह भी उपस्थित रहे, जो हर साल छठ पूजा की तैयारियों में सक्रिय रहते हैं। सफाई अधिकारी श्री संजय तिवारी ने बताया कि निगम की टीमें हर छठ घाट का निरीक्षण कर रही हैं और साफ-सफाई के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद चंद्रलोक सिंह, सफाई अधिकारी श्री संजय तिवारी, श्री भूषण उरांव समेत निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

कोरबा, 27 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व...

More Articles Like This