मकान में लगी भीषण आग, 1 की हुई मौत,5 गंभीर रूप से घायल
महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के एक मकान में भीषण आग लग गई। मकान में आग लग जाने से 3 साल के एक बच्चे की मौत हो गई और 5 अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह घटना शहर के किराड़पुरा इलाके की शरीफ कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा तैनात फोरेंसिक दल मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा, ‘मकान में सात वयस्क और दो से तीन बच्चे थे। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि आग सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण लगी।