प्रेम जाल में फंसाकर विवाहिता को बनाया शिकार, झोलाछाप डॉक्टर ने किया रेप

Must Read

झोलाझाप डॉक्टर ने पहले विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

कांकेर जिले से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले में ही रहने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर ने विवाहिता को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, झोलाझाप डॉक्टर ने पहले विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता ने कई बार इस बात का विरोध किया लेकिन डॉक्टर उसे अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था। इसी अश्लील वीडियो के आड़ में डॉक्टर आरोपी ने विवाहिता महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता न इस बात की शिकायत चारामा पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम प्रदीप गंगबेर बताया जा रहा है। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है।

Latest News

IPS Transfer : भोजराज पटेल बने मुंगेली के एसपी, गिरिजा शंकर पहुंचे पुलिस मुख्यालय…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को जारी आदेश में दो भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तबादला किया...

More Articles Like This