चलती ट्रेन में रचाई शादी, सोशल मीडिया पर खबर जमकर हो रहा वायरल

Must Read

चलती ट्रेन में रचाई शादी, सोशल मीडिया पर खबर जमकर हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते है। इस बीच चलती ट्रेन में शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक कपल ट्रेन के भीतर ही शादी करते हुए नजर आ रहा है। लड़का ट्रेन के भीतर ही लड़की की मांग में सिंदूर भरता है और फिर बाद में उसे मंगलसूत्र भी पहनाता है। इसके बाद दोनों एक दूसरे को वरमाला भी पहनाते हैं। दोनों जब शादी कर रहे होते हैं तब उनके आस-पास लोगों की काफी भीड़ देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर एक कपल की शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

SSC GD Constable Recruitment 2024 : बम्पर भर्ती, 26,146 पदों के लिए शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें कैसे करें आवेदन

कपल ने रचाई शादी

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लड़के ने कैसे चलती ट्रेन में लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया है। इसके बाद ट्रेन में मौजूद लोगों के सामने ही लड़की उससे लिपट जाती है, फिर बाद में लड़का उसके गले में मंगलसूत्र भी पहना देता है और फिर वहीं पर दोनों एक दूसरे के गले में वरमाला भी डालते नजर आते हैं। इतना करते ही लड़की एक बार फिर उससे लिपट जाती है और साथ ही लड़के के पैर भी छूती नजर आती है।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This