भाजपा के मंडल अध्यक्ष की माओवादियों ने की हत्या, 30 सालों से थे राजनीति में सक्रिय

Must Read

भाजपा के मंडल अध्यक्ष की माओवादियों ने की हत्या, 30 सालों से थे राजनीति में सक्रिय

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या कर दी है। माओवादियों ने कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर नीलकंठ कक्केम को मार डाला। बताया जा रहा है कि नीलकंठ अपनी साली की शादी की तैयारी करने गांव गए हुए थे वहां अचानक पहुंचे माओवादियों ने उन पर हमला कर उनकी हत्या की मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलकंठ कक्केम एम जिले के धुर नक्सल प्रभावित गांव पेंकरम गए थे यहां वे अपनी साली की शादी की तैयारी करवा रहे थे उसी बीच 5 से 7 माओवादी उनके घर पहुंच गए और परिवार वालों के सामने ही नीलकंठ पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या की गई इसके बाद नक्सली जंगल की तरफ फरार हो गए। इस संबंध में अभी तक अधिकारियों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

नीलकंठ कक्केम पिछले 30 सालों से राजनीति में सक्रिय थे। वे BJP के कद्दावर नेता थे। साथ ही करीब 15 सालों से उसूर मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे पूर्व जनपद पंचायत सदस्य भी रह चुके थे। उस इलाके की पार्टी की बागडोर इन्हीं के हाथों में थी। इनकी हत्या से पार्टी को भी बड़ा नुकसान हुआ है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This