हत्या कर दफन किए गए एंकर सलमा सुल्तान का मिला नर कंकाल, कोरबा पुलिस की मेहनत लाई रंग

Must Read

Male skeleton of murdered and buried anchor Salma Sultan found, hard work of Korba police paid off

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सबसे पहले सलमा केस मामले में पुलिस ने जहां तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था तो वही आज सलमा की डेड बॉडी तलाश रही पुलिस को सलमा का नर कंकाल मिला है।

आपको बता दें कि 5 वर्ष पूर्व लापता हुई न्यूज़ एंकर सलमा हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देशन पर आज पुलिस टीम सलमा के नर कंकाल को खोजने के लिए कोरबा दर्री मुख्य मार्ग में जेसीबी और पोकलेन से लगातार खुदाई में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और देर शाम सलमा का नर कंकाल बरामद हुआ है। दर्री CSP ने जानकारी देते हुए बताया कि कपड़ों के साथ नर कंकाल बरामद हुआ है। अब इस नर कंकाल के डीएनए टेस्ट के लिए रायपुर भेजा जाएगा।

आपको बता दें कि पुलिस ने पहले ही सलमा हत्याकांड मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन सलमा का नर कंकाल बरामद नहीं हुआ था। कोर्ट की अनुमति के बाद पुलिस आज सुबह से नर कंकाल खोजने के लिए जुटी हुई थी।

Latest News

तिरुपति लड्‌डू विवाद- मंदिर का शुद्धिकरण हुआ:परिसर में 4 घंटे महाशांति यज्ञ; प्रसाद बनाने वाली रसोई को दूध-दही और गोमूत्र से शुद्ध किया

आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति मंदिर) की शुद्धि के लिए महाशांति यज्ञ किया गया। सोमवार सुबह...

More Articles Like This