दशहरे की सुबह बड़ी सड़क दुर्घटना, बराज में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Must Read

Major road accident on the morning of Dussehra, Bolero fell into the barrage

देवघर में दशहरे की सुबह बड़ा दुर्घटना हुआ है।आज दशहरे की सुबह देवघर के सारठ प्रखंड के चितरा थाना के सिकटिया स्थित अजय बराज में बोलेरो गिर जाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में महिला और बच्चे भी मौत का शिकार हो गए। घटना की खबर आग की तरह फैल गई और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला गया है।

चालक का गाड़ी पर से संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते ही बाराज के पास स्थित केनाल के गहरे पानी में जा गिरी। इस हादसे में मरने वालों में गिरिडीह जिला अंतर्गत शाखो बांसडीह गांव निवासी 32 वर्षीय मुकेश राय, उनकी पत्नी 28 वर्षीय लवली कुमारी, तीन वर्षीय बेटी जीवा कुमारी, एक वर्ष का बेटा और लवली का भाई चितरा थाना क्षेत्र के आसनसोल गांव निवासी 25 वर्षीय रौशन चौधरी शामिल हैं।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This