लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, 142 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला

Must Read

Major reshuffle in police department before Lok Sabha elections, transfer of 142 police officers and employees

अंबिकापुर। लोकसभा चुनाव से पहले सरगुजा पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सरगुजा पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। दो उप निरीक्षक, एक सहायक उप निरीक्षक , 15 प्रधान आरक्षक सहित 142 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों का तबादला किया गया है। वर्षों से एक ही थाने में जमे पुलिस कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

धान गबन मामले में दोषियों को बचा रहा विभाग? अपराध दर्ज करने गृहमंत्री से होगी शिकायत….

ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों को नगरीय क्षेत्र के थानों में कार्य करने का अवसर दिया गया है। रक्षित केंद्र में कर्तव्यस्थ पुलिस कर्मचारियों को भी थानों में पदस्थ किया गया है।यातायात शाखा में सेवा दे रहे पुलिस कर्मचारियों को थाना भेजा गया है। थाना और चौकी में पदस्थ पुलिस कर्मचारी यातायात शाखा में स्थानांतरित किए गए हैं। यातायात व्यवस्था में अब नए पुलिसकर्मी अंबिकापुर शहर में नजर आएंगे।

इसी प्रकार सभी थानों से बड़े पैमाने पर आरक्षकों को दूसरे थाने भेजा गया है। सरगुजा पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के बाद विजय अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के पुलिस कर्मचारियों की पहली तबादला सूची जारी की है इसमें प्रभावित होने वाले अधिकांश पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ थे। सभी को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के थानों में कामकाज का अवसर मिले इस दृष्टिकोण से इस तबादला सूची में पुलिस कर्मियों को चिन्हांकित किया गया है। बताते चलें कि सरगुजा जिले में महीनों से प्रधान आरक्षक व आरक्षक स्तर के कर्मचारियों का तबादला नहीं हुआ था।

Latest News

20 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण

संवाददात धीरज मेहरा. छत्तीसगढ़ दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बस्तर आईजी सुंदर राज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहे...

More Articles Like This