वृद्ध व्यक्ति की हत्या कर फरार होने वाले पति-पत्नी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Must Read

वृद्ध व्यक्ति  की हत्या कर फरार होने वाले पति-पत्नी पर  पुलिस की बड़ी कार्यवाही

* मामला थाना बोधघाट क्षेत्रअंतर्गत संतोषी वार्ड का हैं
* दोनों आरोपियान को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया

नाम आरोपी :- 1. धनपति नाग पिता सिबो नाग उम्र 45 वर्ष निवासी संतोषी वार्ड जगदलपुर
2. सरोज नाग पति धनपति नाग उम्र 44 वर्ष निवासी संतोषी वार्ड जगदलपुर

पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में वृद्ध व्यक्ति को मामूली विवाद के चलते मारपीट कर हत्या करने वाले एक महिला सहित दो आरोपियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि प्रार्थीया थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थीया के ससुर केवल नेताम से दिनांक 03.03.24 को आरोपी धनपति नाग सायकल मांगकर ले गया था, काफ़ी समय तक आरोपी सायकल लेकर वापस नहीं आने से प्रार्थीया के ससुर केवल नेताम आरोपियों के घर में जाकर पूछे तब आरोपीगण 1. धनपति नाग, 2. सरोज नाग दोनों शराब के नशे में गुस्से आकर हम लोग तुम्हारा सायकल को वापस नहीं करेंगे और तुम्हे जान से मारकर सायकल को खा जायेंगे कहते हुए दोनों आरोपियों ने मिलकर प्रार्थीया के ससुर को जान से मारने की नियत से हमला कर गंभीर चोट पहुँचाया हैं, जिसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई हैं, प्रार्थीया की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कोशले के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में टीम गठित कर उपरोक्त दोनों आरोपियों (1) धनपति पिता सिबो नाग, (2) सरोज नाग पति धनपति नाग जो घटना दिनांक से फरार थे उक्त दोनों आरोपियों को सूचना के आधार पर पकड़कर पूछताछ किया उक्त दोनों आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने से 302 भा. द. वि. के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:- निरीक्षक लीलाधर राठौर
उ. नि. – अरुण मरकाम
स. उ. नि. – विष्णु देवांगन
प्र आर. – नितेश मेश्राम
आर. :- भैरव सिन्हा, प्रेम बघेल, कामदेव प्रकाश नायक

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This