सक्ती। आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जोंगरा में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है।
मुखबिर सूचना पर टीम ने की छापेमारी
सक्ती कलेक्टर के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में 25 फरवरी 2026 को आबकारी वृत्त सक्ती की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जोंगरा के वार्ड क्रमांक 10 निवासी मनोज जायसवाल अपने घर में महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए हैं।
सूचना मिलते ही सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
ग्राहक से खरीद कर पुष्टि
आबकारी टीम ने पहले एक छद्म ग्राहक के माध्यम से महुआ शराब खरीद कर बिक्री की पुष्टि की। इसके बाद आरोपी के घर पर दबिश दी गई।
जांच के दौरान घर से —
पीले प्लास्टिक जरीकेन में 5 लीटर महुआ शराब
हरी प्लास्टिक बोतल में 2 लीटर महुआ शराब
कुल 7 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई।
