दुष्कर्म केस में बड़ी कार्रवाई: कोरबा की महिला सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड

Must Read

कोरबा। दुष्कर्म के एक गंभीर प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सिविल लाइन थाना की महिला सब-इंस्पेक्टर अनिता खेस को सस्पेंड कर दिया है। पीड़िता ने जांच अधिकारी पर साक्ष्यों से छेड़छाड़, कोर्ट में सबूत प्रस्तुत न करने, और आरोपी की गिरफ्तारी के नाम पर 20 हजार रुपये उगाहने का गंभीर आरोप लगाया था।

Video Of Girls Being Beaten : पुरानी रंजिश में 2 लड़कियों ने दो बहनों को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज की FIR

पीड़िता की शिकायत के महिला आयोग और डीजी कार्यालय तक पहुंचने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
पीड़िता ने थाने में प्रवीण डहरिया नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दैहिक शोषण किया।

शिकायत के बाद युवक के खिलाफ अपराध दर्ज तो हुआ, लेकिन जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं।

    Latest News

    “25 वर्षों की निष्ठा का सम्मान: हरदीबाजार के ‘युवा सम्राट’ गुलशन जायसवाल बने जिला कांग्रेस ग्रामीण के सचिव”

     हरदीबाजार/कोरबा: कांग्रेस संगठन में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले ऊर्जावान नेता गुलशन जायसवाल को उनकी कर्मठता और दीर्घकालिक...

    More Articles Like This