कोयला खदान में हुआ बड़ा हादसा, कर्मचारी हुआ गंभीर रूप से घायल

Must Read

कोयला खदान में हुआ बड़ा हादसा, कर्मचारी हुआ गंभीर रूप से घायल

कोरबा के कोयला खदानमें हादसा हो गया है। जिसमें एक ठेका कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया है। वो कन्वेयर बेल्ट से गिरे कोयला को उठाने में लगा हुआ था। तभी हादसा हो गया है और वह बुरी तरह घायल हुआ है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुमार(25) खदान के अंदर काम करने वाली समानता कंपनी में ठेका कर्मचारी था। वह रोज की तरह आज भी कोयले को उठाने का काम कर रहा था। उसी दौरान उसका सिर बेल्ट से टकरा गया और उसी बेल्ट में अशोक कुमार फंस गया था। घटना के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जिसके बाद पास के कर्मचारियों की मदद से बेल्ट को बंद करवाया गया। फिर युवक को बेल्ट से बाहर निकाला गया। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This