Sunday, June 15, 2025

बड़ा हादसा: हेलिकॉप्टर क्रैश में 7 श्रद्धालुओं की मौत, चारधाम हेली सेवा पर तत्काल रोक

Must Read

रुद्रप्रयाग। रविवार सुबह केदारनाथ से गौरीकुंड जा रहा एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। मृतकों में एक 2 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है।

हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था और यह श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ से लौट रहा था। शुरुआती जांच में खराब मौसम को हादसे का कारण बताया गया है।

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 2-2, जबकि उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात के 1-1 यात्री सवार थे। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए NDRF और SDRF की टीमें मौके पर रवाना की गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि अब चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। साथ ही उन्होंने हेली सेवा संचालन के लिए सख्त दिशानिर्देश बनाने की बात कही। इसमें उड़ान से पहले मौसम की सटीक जानकारी लेना और हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच अनिवार्य की जाएगी।

Latest News

राज कुमार चंद्रा बने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सह समन्वयक, संगठन विस्तार में मिला अहम दायित्व

रायपुर, 15 जून 2025। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सोशल मीडिया विंग ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

More Articles Like This