बड़ा हादसा,निर्माणधीन दो मंजिला मकान ढहने से 1 मजूदर की हुई मौत , 2 घायल

Must Read

बड़ा हादसा,निर्माणधीन दो मंजिला मकान ढहने से 1 मजूदर की हुई मौत , 2 घायल

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां निर्माणधीन दो मंजिला मकान ढहने से एक मजूदर की मौत हो गई, जबकि मलबे के नीचे दबे दो मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची बचाव कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया गया कि तीनों मजदूर निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे।

यह पूरा मामला डिंडौरी गाड़ासरई थाना क्षेत्र के करबे मट्टा गांव का है। निर्माणाधीन पक्का मकान अचानक धराशाई होने की सूचना जैसे ही फैली आसपास अफरातफरी मच गई। निर्माणाधीन मकान में मजदूर सो रहे थे और जब यह मकान धराशाई हुआ तो तीन मजदूर मलबे के नीचे बुरी तरह से दब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे के नीचे दबे हुए तीन मजदूरों को बाहर निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं घायल दोनों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Latest News

मोदी सरकार ने MP को दिया बड़ा तोहफा: 5 नए आयुर्वेद महाविद्यालय की सौगात, 50 बिस्तर वाले 2 आयुष चिकित्सालयों को भी मिली स्वीकृति

भोपाल। राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत प्रदेश में 5 नवीन शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय और 2 नवीन 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालयों...

More Articles Like This