**महतारी वंदन योजना की राशि के विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार**

Must Read

कोरबा।** छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता के तहत मिली राशि के विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम सैला में हुई।

सूत्रों के अनुसार, सुन्नी बाई को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए की राशि मिली थी। 5 अक्टूबर को सुन्नी बाई और उसके पति महिपाल धुनुहार उर्फ महिलाल ने बैंक से यह राशि निकाली। दोनों ने इसमें से 200 रुपए खर्च कर शराब खरीदी और साथ में पी। इसके बाद जब सुन्नी बाई ने बचे हुए 800 रुपए मांगे, तो पति ने कहा कि सब खर्च हो गए। इसी पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

विवाद के दौरान महिपाल ने अपनी पत्नी को मुक्के से सिर और चेहरे पर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे वह बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद सुन्नी बाई को अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को मिली शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी महिपाल धुनुहार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक सहायता योजनाओं के दुरुपयोग के प्रति गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Latest News

आवास योजना में लगा ‘सरपंच टैक्स’, ऐसे हो रही अवैध वसूली

बिलासपुर। मुख्यमंत्री की फ्लेक्सी योजना PM आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है. मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत...

More Articles Like This