महाराष्ट्र चुनाव नतीजे- रुझानों में भाजपा का स्ट्राइक रेट 83%:पार्टी 149 सीट पर लड़ी, 124 पर आगे

Must Read

मुंबई ,महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दो घंटों में महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच टक्कर दिखी, लेकिन ढाई घंटे बाद यानी सुबह 10.30 बजे के बाद भाजपा गठबंधन रुझानों में एक तरफा जीत की ओर आ गया। उसे 200 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।

उधर, कांग्रेस गठबंधन पिछड़ गया है। वह 54 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा 149 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इनमें 124 सीटों पर आगे है, यानी भाजपा 83% सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री सीएम शिंदे ने कहा कि तीनों पार्टी मिलकर तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। उद्धव ठाकरे की शिव सेना के नेता संजय राउत ने कहा कि कुछ तो गड़बड़ है। यह जनता का फैसला नहीं है।

इस बार मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच था। ​​​​​​महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) है।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई।

गृह मंत्री अमित शाह ने रुझानों में महायुति के पूर्ण बहुमत मिलने के बाद एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस को फोन करके बधाई दी।

एनसीपी शरद चंद्र पवार के उम्मीदवार शशिकांत शिंदे द्वारा आपत्ति जताने और कोरेगांव विधानसभा क्षेत्र में वोटों की दोबारा गिनती की मांग करने के बाद वोटों की गिनती रोक दी गई और दोबारा वोटों की गिनती शुरू की गई।

महाराष्ट्र चुनाव का पहला नतीजा वडाला सीट पर आया। यहां से बीजेपी उम्मीदवार कालीदास कोलंबकर ने 24973 वोटों से जीत दर्ज की। शिवसेना यूबीटी की उम्मीदवार श्रद्धा जाधव को हराया।

मुख्यमंत्री सीएम शिंदे ने कहा कि तीनों पार्टी (भाजपा+शिवसेना-शिंदे+NCP-अजित) मिलकर तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा, ‘मैं महाराष्ट्र के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। यह एक प्रचंड जीत है। मैंने पहले ही कहा था कि महायुति को प्रचंड जीत मिलेगी। मैं समाज के सभी वर्गों को धन्यवाद देता हूं। मैं महायुति पार्टियों के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं।’

    Latest News

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple : चंदखुरी मंदिर पहुंची श्रीराम की 51 फीट ऊंची नई प्रतिमा

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple , रायपुर — विश्व के एकमात्र कौशल्या माता मंदिर, चंदखुरी में भगवान श्रीराम की नई...

    More Articles Like This