Friday, January 23, 2026

महाराष्ट्र चुनाव मुस्लिम बोर्ड उलेमा का MVA नेताओं को लेटर

Must Read

मुंबई ,महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने महाविकास अघाड़ी (MVA) को समर्थन देने की बात कही हैं। उलेमा बोर्ड ने शरद पवार, उद्धव ठाकरे और नाना पटोले को लेटर लिखा। लेटर में 17 शर्तें रखी गई हैं।

उलेमा बोर्ड की मांग है कि, एमवीए अगर सरकार बनाती है तो वे वक्फ बिल का विरोध करें। साथ ही आरएसएस पर बैन भी लगाएं। बोर्ड ने महाराष्ट्र में मुस्लिमों के लिए 10% रिजर्वेशन भी मांगा है, साथ ही नीतिश राणे जैसे नेताओं पर कार्रवाई की मांग रखी।

महाराष्ट्र की 288 सीटों में एक फेज में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा। भाजपा महायुति गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने 148, शिंदे गुट ने 80, अजित गुट ने 53 उम्मीदवार उतारे हैं।

उलेमा बोर्ड ने मांग की है कि एमवीए वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करे और इसे रद्द करने की दिशा में काम करे।

महाराष्ट्र सरकार को महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड को ₹1,000 करोड़ आवंटित करने चाहिए।

 उलेमा बोर्ड चाहता है कि वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा में एक कानून पारित किया जाए।

 बोर्ड ने महाराष्ट्र में मुसलमानों के लिए 10% आरक्षण की मांग की है।

 उलेमा बोर्ड ने मांग की है कि राज्य में पुलिस भर्ती में शिक्षित मुसलमानों को वरीयता दी जाए।

उलेमा बोर्ड एमवीए सरकार बनते ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने पर भी जोर दे रहा है।

बोर्ड ने भाजपा नेता नितेश राणे को तत्काल कारावास की सजा देने और सलमान अज़हरी को रिहा करने की मांग की है, जो एक विवादास्पद व्यक्ति हैं और जिन्हें उनके भड़काऊ बयानों के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।

 इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में मुस्लिम आबादी करीब 1.3 करोड़ है। जोकि प्रदेश की कुल 11.24 करोड़ आबादी का 11.56 फीसदी हिस्सा हैं।

राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 38 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां मुसलमान करीब 20 फीसदी हैं। इनमें 9 सीटें तो ऐसी हैं जहां मुस्लिम आबादी 40 परसेंट से ज्यादा है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां 10 सीटें पर 25 प्रतिशत से ज्यादा आबादी मुस्लिमों की है। पिछले लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक वोट महाविकास अघाड़ी को मिले थे।

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए कुल 4,140 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से मुस्लिम उम्मीवारों की संख्या मामूली है। महायुति की बात करें तो इसमें शामिल बीजेपी ने किसी भी मुस्लिम नेता को टिकट नहीं दिया। शिंदे गुट की शिवसेना से एक मुस्लिम प्रत्याशी उतारा गया है जबकि अजित पवार की NCP ने चार मुस्लिम नेताओं को टिकट दिया है(

महाविकास अघाड़ी में शिवसेना उद्धव गुट ने भी एक भी मुस्लिम प्रत्याशी नहीं उतारा है जबकि कांग्रेस ने आठ, एनसीपी-शरद गुट और सपा ने एक-एक मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट दिया है। वहीं, ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 14 प्रत्याशी चुनाव में खड़े किए हैं जिसमें 10 मुस्लिम हैं।

    Latest News

    Siri Update : iPhone में Siri को मिलेगा ChatGPT जैसा अपडेट, बदलेगा पूरा इंटरफेस

    Siri Update , नई दिल्ली। iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। Apple अपने वर्चुअल असिस्टेंट...

    More Articles Like This