बच्चे को जन्म देने के बाद मजिस्ट्रेट की मौत, परिजनों ने दी अंतिम विदाई
खरगोन- मध्यप्रदेश के खरगोन में पदस्थ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पदमा राजौरा तिवारी की अस्पताल में मौत हो गई। मजिस्ट्रेट ने टेस्ट ट्यूब बेबी से नवजात बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। चार दिन तक वेंटीलेटर पर रहने के बाद गुरुवार को दोपहर में मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि मजिस्ट्रेट को बच्चे की चाह थी। उन्होंने टेस्ट बेबी ट्यूब का इलाज लिया। निजी अस्पताल में कई महीनों से इलाज कराया। यहां डिलेवरी के पहले भर्ती किया। यहां से इंदौर रेफर किया। यहां नवजात को जन्म दिया। इसके बाद तबीयत बिगड़ी। डाक्टरों के मुताबिक उन्हें पीलिया हो गया था। इसके संक्रमण से तबीयत बिगड़ी। चार दिन तक वेंटीलेटर पर रही। गुरुवार को दम तोड़ दिया। वह इंदौर की निवासी थी। सिलिकान सिटी इंदौर से उनका अंतिम यात्रा निकली।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 50 वर्षीय पदमा राजौरा तिवारी का जन्म 24 अक्टूबर 1973 को हुआ था। वह इंदौर की निवासी थी। सिलिकान सिटी इंदौर से उनका अंतिम यात्रा निकली।