Monday, October 20, 2025

बाढ़ प्रभावित दंतेवाड़ा के लिए मध्यप्रदेश की 5 करोड़ रुपये की सहायता, CM विष्णुदेव साय ने जताया आभार

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

रायपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के बाढ़ प्रभावित जिले दंतेवाड़ा के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। इसके अलावा, मध्यप्रदेश से राहत सामग्री लेकर एक ट्रेन भी छत्तीसगढ़ के लिए रवाना की गई है।

मंत्री केदार कश्यप पर कर्मचारी से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप , मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात बने हैं और जन-धन की काफी क्षति हुई है। पड़ोसी राज्य होने के नाते मध्यप्रदेश की यह जिम्मेदारी है कि हर संभव सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की भावना के अनुरूप विपदा की घड़ी में सभी राज्य एक-दूसरे का सहयोग करें।

इस मदद के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने CM मोहन यादव का हृदय से आभार जताया। अपने X पोस्ट में उन्होंने लिखा—
“आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद मोहन यादव जी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, अपितु आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा। पुनः धन्यवाद।”

इस सहायता से बस्तर संभाग के प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी और आवश्यकतानुसार मध्यप्रदेश की ओर से और सहयोग प्रदान करने का भरोसा भी दिया गया है।

Latest News

Ujjwala Yojana: गरीब परिवारों को रसोई में राहत: 15 दिन में मिलेंगे उज्ज्वला गैस कनेक्शन

Ujjwala Yojana छत्तीसगढ़ की जनता को दीपावली से पहले केंद्र सरकार की ओर से बड़ा उपहार मिला है। प्रधानमंत्री...

More Articles Like This