मां बागेश्वरी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ में दान स्वरूप प्राप्त आभूषणों का अवलोकन एव सत्यापन कर अभिरक्षा में रखा गया

Must Read

मां बागेश्वरी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ में दान स्वरूप प्राप्त आभूषणों का अवलोकन एव सत्यापन कर अभिरक्षा में रखा गया

सूरजपुर- कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) भैयाथान के आदेशानुसार मां बागेश्वरी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ में दान स्वरूप प्राप्त आभूषणों का सत्यापन हेतु निर्देशित किया गया था। आदेश के परिपालन में निर्धारित तिथि 9 फरवरी 2023 को जनपद पंचायत ओड़गी में विगत वर्ष 2016 से 9 फरवरी 2023 तक में प्राप्त सोना एवं चांदी आभूषणों का अवलोकन एवं सत्यापन कार्य विडियोग्राफी के साथ किया गया। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भैयाथान सागर सिंह राज,तहसीदार ओड़गी सालिक राम गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओड़गी रणवीर साय, लोक न्यास कुदरगढ़ के आजीवन सदस्य राजेश तिवारी,  अवधेश गुर्जर, थाना प्रभारी ओड़गी, पत्रकार मोहन राजवाड़े. संतोष सिंह, कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), राकेश चैबे जनपद पंचायत ओड़गी, निवासचंद्र कुशवाहा, जगनारायण कुर्रे (लोकन्यास कुदरगढ़), राहुल सोनी ओड़गी के द्वारा माप-तौल कराया गया तत्पश्चात् आभूषणों को सील बंद पेटी को स्ट्रांग रूम में अभिरक्षा में रखा गया।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This