LPG गैस सिलेंडर अब 500 रुपये में

Must Read

LPG गैस सिलेंडर अब 500 रुपये में

देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आम जनता काफी ज्यादा परेशान हो रही है। इसी कड़ी में राजस्थान सरकार ने प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है।सरकार की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर यानि LPG गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जा रही है। मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर स्कीम के तहत LPG गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने के लिए सरकार ने 750 करोड़ रुपये मंजूरी किए हैं। जिसका ऐलान अशोक गहलोत द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 के राज्य बजट में घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी के लिए एक योजना का ऐलान किया गया था।

राजस्थान सरकार गरीब लोगों के लिए इस तरह की योजना चला रही है। यह उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो महंगे रेट पर सिलेंडर खरीदने से असमर्थ होते हैं। इस योजना के तहत, बीपीएल परिवारों को 500 रुपये में सिलेंडर दिया जा रहा है। साथ ही, एक साल में 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी भी दी जा रही है। जिसका लाभ प्रदेश के करीब 73 लाख परिवारों को मिलेगा।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This