Sunday, August 31, 2025

Sawan 2025: सावन में क्यों आते हैं भगवान शिव धरती पर? जानिए महादेव कहां करते हैं वास और इसका पौराणिक रहस्य

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

सावन 2025 की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, सावन साल का पांचवां महीना होता है और इसे भगवान शिव का सबसे प्रिय माह माना जाता है। इस पावन महीने में शिव भक्त विशेष पूजा, व्रत और जलाभिषेक करते हैं। शिव मंदिरों में खासतौर पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

Sawan 2025 की मुख्य बातें:

  • 11 जुलाई से सावन शुरू होगा।

  • कांवड़ यात्रा का आयोजन होता है।

  • यह महीना देवों के देव महादेव को अत्यंत प्रिय है।

सावन में धरती पर क्यों आते हैं भगवान शिव?

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार राजा दक्ष ने एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने भगवान शिव को आमंत्रण नहीं भेजा। जब यह बात मां पार्वती को पता चली, तो उन्होंने यज्ञ में जाने की इच्छा जताई। शिवजी ने मना किया, लेकिन मां पार्वती बिना अनुमति के यज्ञ में पहुंच गईं। वहां उनका अपमान हुआ और उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए।

बाद में मां पार्वती ने माता सती के रूप में दूसरा जन्म लिया और राजा हिमालय की पुत्री बनीं। उन्होंने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए सावन के महीने में कठोर तपस्या की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर महादेव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया।

इसलिए प्रिय है सावन भगवान शिव को

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सबसे पहले मां पार्वती ने सावन माह में भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या की। परिणामस्वरूप, शिवजी प्रसन्न हुए और उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। तभी से, यही कारण है कि सावन महीना शिवजी को अत्यंत प्रिय है और वे इस दौरान पृथ्वी पर वास करते हैं।

read also: हसदेव नदी में बढ़ा जलस्तर, मछली पकड़ने गए तीन दोस्त पर टूटा कहर

Latest News

30 August Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिती अच्छी होगी। करियर के लिए समय...

More Articles Like This