हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से भगवान जगन्नाथ के रथ पर दौड़ रहा था करंट,10 से ज्यादा की हुई मौत, 16 घायल

Must Read

हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से भगवान जगन्नाथ के रथ पर दौड़ रहा था करंट,10 से ज्यादा की हुई मौत, 16 घायल

त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में बुधवार को हाईटेंशन तार के संपर्क में आने के बाद एक रथ में आग लगने से दो बच्चों सहित 10 से ज्यादा व्यक्तियों की मौत हो गई और 16 अन्य झुलस गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ के ‘उल्टा रथ यात्रा’ उत्सव के दौरान कुमारघाट इलाके में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। इस उत्सव के दौरान, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के एक सप्ताह बाद अपने मुख्य मंदिर लौट आते हैं।

पुलिस ने बताया कि लोहे से बने रथ को हजारों लोग खींच रहे थे, तभी वह 133 केवी(किलो वोल्ट) के केबल के संपर्क में आ गया। पुलिस ने बताया कि रथ के हिस्सों में तुरंत ही आग लग गई और इसकी चपेट में लोग भी आ गये और वे सड़क पर गिर गए। पुलिस ने बताया कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This