मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की समाज प्रमुखों से मुलाकात

Must Read

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की समाज प्रमुखों से मुलाकात

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में मांगा समर्थन

हिन्दु नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनायें , कहा – बस्तर सहित पूरे प्रदेश की खुशहाली बनी रहे

* बस्तर को विकास के मानचित्र में दिल्ली के साथ कदम से कदम मिलाते हुए देखने के लिए हमें बस्तर से महेश कश्यप को जिताना होगा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

* रोड शो और सामाजिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने माना आभार, कहा – बस्तर सहित प्रदेश के सतत् विकास के लिये भाजपा संकल्पित

जगदलपुर-  दो दिवसीय बस्तर दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार की शाम शहर के समाज प्रमुखों से मुलाकात की। इस दौरान आयोजित बैठक में आए विभिन्न समाजों के प्रमुखों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत किया। स्वागत की कड़ी के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी समाज प्रमुखों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित समाज प्रमुखों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सर्वप्रथम हिन्दु नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी आप सबका विश्वास बन चुका है। पीएम मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। उन्होंने देश को निराशा, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और असुरक्षा की भावना से निकालकर आशा, खुशहाली और विकासवाद के नई बुलंदी पर पहुंचा दिया है। बस्तर को भारत के विकास रूपी मानचित्र में दिल्ली के साथ कदम से कदम मिलाते हुए देखने के लिए हमें बस्तर से महेश कश्यप और प्रदेश में भाजपा को भारी मतों से जिताना होगा, यही अपील करने मैं आज आप सबके बीच आया हूँ। आप सभी समाजों का अधिक से अधिक समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिले ऐसी अपेक्षा करता हूँ।

प्रदेशाध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव ने इस अवसर पर सभी समाज प्रमुखों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के रोड़ शो कार्यक्रम में भी आप सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। साथ ही अपना बहुमूल्य समय निकाल कर चर्चा के लिए इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, इसके लिए आप सभी का भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। बस्तर सहित प्रदेश के सतत् विकास के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार संकल्पित है।

इस कार्यक्रम के दौरान बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स, बस्तर परिवहन संघ, 360 आरण्यक ब्राह्मण समाज, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, जैन समाज, कोष्टा समाज, यादव समाज,अग्रसेन समाज, सरयूपारी ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न समाज, संगठन और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, शरद अवस्थी,डा. सुभाऊ कश्यप, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप,लोकसभा प्रभारी महेश जैन, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी उपस्थित थे।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This