Lok Sabha candidate received a warm welcome, hundreds of youth workers were present…
जमशेदपुर :- भालूबासा कांग्रेस कार्यालय में इंडिया गठबंधन के जमशेदपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी समीर मोहंती का स्वागत में युवा कांग्रेस के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम सिंह के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम एवं बैठक रखी गई जिसमें युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर समीर मोहंती को अधिक से अधिक वोटों से विजय श्री बनाने के लिए संकल्पित हैं!
इस बार जमशेदपुर लोकसभा के सभी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और मतदाताओं ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती को जीता कर दिल्ली भेजने का संकल्प लिया है लोकसभा प्रत्याशी को जीताने के लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की घोषणा पत्र की पांच न्याय गारंटी पामप्लेट के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को अवगत करा रहे हैं l
इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एलबी सिंह, युवा कांग्रेस के महासचिव प्रमोद लाल युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे सहित नीरज साहू, राहुल गोस्वामी, पंकज उपाध्याय, अमित सिंह, जैकी राय, अभिषेक अंजन, सुभाष प्रसाद, निक्कू सिंह, अमित पासवान, एवं युवा कांग्रेस के अनेक साथीगण उपस्थित रहे!