‘द कपिल शर्मा शो’ की मशहूर कॉमेडियन के घर गूंजी नन्ही किलकारी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Must Read

‘द कपिल शर्मा शो’ की मशहूर कॉमेडियन के घर गूंजी नन्ही किलकारी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

‘द कपिल शर्मा शो’ फेम कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले माता-पिता बन गए हैं। हाल ही में, सुगंधा ने अपने बेटी को जन्म दिया है। उनके पति संकेत ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ये गुडन्यूज शेयर की है।

सिंगर, एक्ट्रेस और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने अक्टूबर महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब अभिनेत्री ने शादी के ढाई साल बाद अपने पहले बेबी का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर एक क्यूट वीडियो के जरिए संकेत ने बेबी गर्ल के जन्म की जानकारी दी।

वीडियो शेयर करते हुए संकेत भोसले ने कैप्शन में लिखा, “यूनिवर्स ने हमें सबसे खूबसूरत चमत्कार, हमारे प्यार का प्रतीक का आशीर्वाद दिया है। हमें एक प्यारी सी बच्ची का आशीर्वाद मिला है। कृपया अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाते रहें।” रोहित रॉय समेत बाकी सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This