तेंदुए ने ली बुजुर्ग की जान, जंगल में मिली लाश

Must Read

धमतरी. जिले में तेंदुए ने आज एक बुजुर्ग की जान ले ली. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को घसीटकर जंगल ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया. यह घटना मगरलोड इलाके के ग्राम बेन्द्राचुआ गांव की है.

बताया जा रहा है कि सोनारिन दैहान निवासी 62 वर्षीय मनराखन ध्रुव सड़क किनारे आराम कर रहा था, तभी तेंदुआ आ धमका. तेंदुआ बुजुर्ग को सड़क से घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया और मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना के बाद उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र के अधिकारी और मगरलोड पुलिस मौके पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

    Latest News

    होली से पहले अवैध शराब के विरूद्ध सूरजपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

    सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर होली से पहले अवैध शराब पर पुलिस की...

    More Articles Like This