IAS अफसर संदीप कुमार झा पर कसा कानूनी शिकंजा, थाने में FIR दर्ज, जानें मामला

Must Read

Legal grip on IAS officer Sandeep Kumar Jha, FIR registered in the police station 

कोरबा। तेलंगाना कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संदीप कुमार झा पर पुलिस का शिकंजा कस चुका है। कोर्ट के निर्देश बाद आईएएस अफसर झा पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अफसर संदीप झा पर उनकी ही पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए थे। (FIR Againts IAS Officer in Korba) उन्होंने इस सम्बन्ध में कोर्ट में परिवाद भी दायर किया था। इसी मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने संदीप कुमार झा के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए थे।

Read More : CG Job Alert : निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बालोद में सहायक ग्रेड – 3 एवं भृत्य के पदों पर भर्ती, 15 जून है अंतिम तारीख

दरअसल आईएएस की पत्नी ने पति पर दहेज़ प्रताड़ना के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इन्ही मामलो पर कोर्ट में सुनवाई जारी थी। कोर्ट ने मामले की पड़ताल के बाद आरोपों को सही पाया था जिसके बाद पुलिस को मामले में एफआईआर आरोपी के खिलाफ समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

Read More : गूगल जैसी बड़ी कंपनी में काम करने का मौका, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश

ये हैं पूरा मामला

दरअसल कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी में रहने वाली पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, उसका विवाह बिहार के जिला दरभंगा, थाना लहेरिया सरई मोहल्ला बलभद्रपुर निवासी व तेलगांना कैडर के आइएएस संदीप कुमार झा के साथ 21 नवंबर 2021 को दरभंगा बिहार में हुआ था। शादी में एक करोड़ 70 लाख रुपये खर्च किए गये थे। इसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। महिला का आरोप है कि उसके साथ जबरन अप्राकृतिक कृत्य किया गया। साथ ही दहेज को लेकर मारपीट भी की गई। इसकी शिकायत उसने पूर्व में थाना और पुलिस अधीक्षक स्तर पर की थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने से परेशान पीडिता ने न्यायालय की शरण ली और अपने अधिवक्ता शिवनारायण सोनी के माध्यम से कोरबा कोर्ट में परिवाद दायर किया।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This