Leaders kept giving speeches amid empty chairs in BJP’s Parivartan Yatra meeting
कोरबा : छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव के नजदीक आते ही, कोरबा में भी सियासी गतिविधि बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, गुरुवार को कोरबा आए। प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान, उन्होंने दावा किया कि लोग उनकी परिवर्तन यात्रा में बड़ी संख्या में जुट रहे है। हालांकि, इसका सच शाम की सभी मीटिंग में पता चल गया।
आपको बता दे कि परिवर्तन यात्रा के बाद एक सभा का आयोजन घंटाघर में किया गया था। जिसमें अधिकांश खाली कुर्सियां रहीं। इस दृश्य ने उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के उप मुख्यमंत्री को कोरबा में खाली कुर्सियों को देखकर चौंका दिया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक कोरबा में खाली कुर्सियों को देख बगले झांकने लगे। पाठक ने चतुराई दिखाते हुए मंच पर ज्यादा समय व्यतीत नहीं किया और दो लाइन में अपनी बात खत्म कर लौट गए।