निगम प्रशासन के आदेशों का नेता कर रहे हैं खुला उल्लंघन, उन पर कार्यवाही करने में जिम्मेदार अधिकारियों का छूट रहा है पसीना…

Must Read

निगम प्रशासन के आदेशों का नेता कर रहे हैं खुला उल्लंघन, उन पर कार्यवाही करने में जिम्मेदार अधिकारियों का छूट रहा है पसीना…

कोरबा :- नगर निगम कोरबा के आदेशों का खुला उल्लंघन यहाँ के नेता और उनके समर्थक खुलेआम कर रहे हैं नगर निगम कोरबा शहर की सुंदरता और साफ़ सफाई रखने आम नागरिकों के लिए कड़ी कार्यवाही करने का आदेश जारी करती रहती है लेकिन उनका आदेश कार्यालय के फाईलों और अखबारों के पन्नों तक सिमट कर रह जा रही है!

प्रदेश में सरकार बदल चुकी है मंत्रीयों को बधाई संदेश देने की स्थानीय भाजपा नेताओं में होड़ मची है शहर के अधिकांश मार्गों पर अवैध होर्डिंग की बाढ़ देखने को मिल रही है नगर निगम कोरबा प्रशासन द्वारा अवैध होर्डिंग लगाने पर उक्त ब्यक्ति पर नगर निगम अधिनियम की धारा 434 के तहत कार्यवाही करने का आदेश निगम आयुक्त कोरबा के द्वारा जारी किया गया था लेकिन उस आदेश का परिपालन न नेता कर रहे हैं और न ही निगम प्रशासन!

निगम प्रशासन के कार्यवाही करने का है इंतज़ार…

सत्ता पक्ष के नेताओं पर कार्यवाही करने के लिए नगर निगम कोरबा प्रशासन का पसीना छूट रहा है शहर के मार्गों पर अवैध रूप से बधाई संदेश वाले नेताओं के होर्डिंग लगा हुआ है लेकिन निगम के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्यवाही करने की किसी प्रकार की रुचि नहीं दिखाई दे रही है!

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This