धान खरीदी केंद्र से लाखों का धान गायब, अधिकारी दिखा रहे दरियादिली? कलेक्टर तक पहुंचा मामला…

Must Read

धान खरीदी केंद्र से लाखों का धान गायब, अधिकारी दिखा रहे दरियादिली? कलेक्टर तक पहुंचा मामला…

रायपुर – छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित जिला सक्ती में धान खरीदी केंद्र से लाखों के धान गायब होने का बड़ा मामला सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि अधिकारी के संज्ञान में आने के बावजूद कार्रवाई करने के बजाय दरियादिली दिखाने में लगे हुए हैं, वही जिम्मेदार अफसर सूचना मिलने के बाद भी दो-तीन दिनों बाद भौतिक जांच कराने की बात कह रहे हैं। इस मामले की जानकारी पत्रकार द्वारा कलेक्टर को दे दी गई है। कलेक्टर ने भी मामले को संज्ञान में लेने की बात कही है।

आपको बता दें सक्ती जिले के चंद्रपुर ब्लॉक अंतर्गत धान खरीदी केंद्र सेवा सहकारी समिति चंद्रपुर में लाखों रुपए के धान गायब होने का मामला सामने आया है। धान खरीदी को मात्र 1 दिन शेष रह गया है जिसे लेकर जिले के नोडल ऑफिसर सहित अधिकारी सभी धान खरीदी केंद्रों में जीरो शार्ट के साथ खरीदी को समाप्त करने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसी बीच धान खरीदी केंद्र चंद्रपुर में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आए हैं।

सूत्रों की माने तो धान खरीदी केंद्र चंद्रपुर में लगभग 2000 क्विंटल धान गायब है, लेकिन प्रभारी द्वारा मात्र 500 क्विंटल की कमी स्वीकार रहा है। मजे की बात यह भी है कि गड़बड़ी की जानकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी हो चुकी है। लेकिन कार्रवाई करने के बजाय दरियादिली दिखाने में लगे हुए हैं। इसके अलावा पत्रकार द्वारा अश्वनी पाण्डेय को सूचना देने के बाद भी दो-तीन दिनों में जांच करने की बात कह रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी के इस तरह के जवाब भी कई सारे सवालों को खड़े कर रहे हैं।

आपको बताना चाहेंगे खबर लगने के बाद खरीदी केंद्र प्रभारी अपनी गड़बड़ियों को दबाने में लगा हुआ है और गायब हो चुके धान की पूर्ति करने दूसरे जगहों से लाने की फिराक में लगा हुआ है।

हालांकि इस मामले में धान खरीदी केंद्र प्रभारी पीताम्बर निषाद ने मीडिया को कैमरे के सामने कोई भी बात रखने से इंकार कर दिया। लेकिन उन्होंने जानकारी दी है कि लगभग 400 से 500 क्विंटल धान कम है जिसका कारण उन्होंने सूखती को बताया है।

उल्लेखनीय है बीते वर्ष धान खरीदी में जांजगीर जिला अंतर्गत सक्ती में पिछले वर्ष भी भारी मात्रा में भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आई थी। इस मामले की खबर जिला प्रशासन को होने के बाद कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में इस तरह की गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति ना होने की चेतावनी सभी धान खरीदी केंद्रों को दी गई थी और गड़बड़ियां सामने आने पर कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही गई थी।

इस मामले की जानकारी पत्रकार द्वारा जिले के मुखिया कलेक्टर आईएएस नूपुर राशि पन्ना को पूरे डाटा के साथ जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। अब देखना होगा कि इस मामले पर कलेक्टर आगे क्या कार्रवाई करती है।

Latest News

शाम को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज, सुबह होते ही मौके पर पहुंच गए तहसीलदार, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक

बिलासपुर। तहसीलदार ने शाम 6 बजे व्हाट्सएप में बेदखली नोटिस भेजा और अगले दिन सुबह कार्रवाई प्रारंभ कर...

More Articles Like This