Lady Suryakumar Yadav : बकरी चलाने वाली ये लड़की लगाती है सूर्यकुमार यादव जैसे छक्के, BJP सांसद ने शेयर किया VIDEO

Must Read

Lady Suryakumar Yadav : This goat-driving girl hits sixes like Suryakumar Yadav, BJP MP shared VIDEO

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में जहां पाकिस्तान को रौंद कर कीर्तिमान रच दिया है। इसके बाद मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक भारत की इन बेटियां चर्चा में हैं। इस बीच, राजस्थान की बकरी चराने वाली एक 14 साल की लड़की का वायरल वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में लड़की क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की तरह अपने बल्ले से चौके-छक्के और 360 डिग्री शॉट्स मारती दिख रही है।

लड़की बाड़मेर जिले के शिव शेरपुरा कानासर गांव की रहने वाली है। बेहद गरीब किसान परिवार से आने वाली इस लड़की का नाम मूमल मेहर है, जो 8वीं क्लास में पढ़ती है। मूमल पढ़ाई के साथ-साथ बकरियां भी चराती है।

वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण बच्चे रेतीले मैदान में क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। इनमें से ही एक लड़की सूट-सलवार पहनकर नंगे पैर ही बैटिंग कर रही लड़की बेखौफ अंदाज में आगे बढ़-बढ़कर लंबे-लंबे शॉट लगा रही है। इस बेटी का वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को सूर्या की ही याद आ रही है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This