आईईडी विस्फोट में मजदूरों की मौत, एक मजदूर घायल

Must Read

आईईडी विस्फोट में मजदूरों की मौत, एक मजदूर घायल

नारायणपुर- जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के आमदई निको माइंस इलाके में शुक्रवार को नक्सलियों के लगाए आइईडी में विस्फोट हो जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि तीनों मजदूर जंगल के रास्ते काम पर जा रहे थे इसी दौरान यह घटना हुई।

बता दें कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली जंगल के रास्तों पर जगह-जगह आइईडी लगाकर रखते हैं। घायल मजदूर को छोटेडोंगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने इलाके में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से ही आइईडी प्लांट कर रखा था। शुक्रवार की सुबह मजदूर जंगल के रास्ते माइंस जा रहे थे। इसी दौरान राजपुर निवासी एक मजदूर रितेश गागड़ा (21) का पैर आइईडी पर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। ब्लास्ट की चपेट में आने से रितेश व एक अन्य मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर भी घायल हो गया।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This