Sunday, March 1, 2026

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित सत्कार समारोह में कोटवारों को किया गया सम्मानित

Must Read

मुंगेली, 22 नवम्बर 2024: मुंगेली जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आगामी पंचायत चुनाव के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जिले के पथरिया और मुंगेली विकासखंड के कोटवारों का सम्मेलन और वर्कशॉप आज सतनाम भवन, दाऊ पारा में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन जिला कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल की उपस्थिति में किया गया।Pushpa 2: रिलीज से 12 दिन पहले ‘पुष्पा 2’ पर आई बड़ी मुसीबत, Allu Arjun के इस एक सीन ने मचा दिया बवाल

कार्यक्रम में 300 से अधिक महिला और पुरुष कोटवारों ने भाग लिया, जिनमें से 60 कोटवारों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन के दौरान “मोर पहचान मोर सम्मान” के बैनर तले कोटवारों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानकारी दी गई और उनकी भूमिका को और सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।IND vs AUS: ‘बुमराह है तो क्‍या गम है लगातार दो गेंदों में दो विकेट झटककर ऑस्‍ट्रेलिया के उड़ाए होश

दुर्घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों को रोकने में कोटवारों की अहम भूमिका पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने उन्हें ग्राम सुरक्षा कवच बताते हुए अवैध गतिविधियों की सूचना देने और निगरानी रखने की जिम्मेदारी दी। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों पर जागरूकता अभियान चलाने के लिए आवश्यक जानकारी और पाम्पलेट वितरित किए गए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री गिरधारीलाल यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल, एसडीएम पथरिया श्री बी. आर. ठाकुर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन के बाद सभी को भोजन की व्यवस्था की गई।

    Latest News

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple : चंदखुरी मंदिर पहुंची श्रीराम की 51 फीट ऊंची नई प्रतिमा

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple , रायपुर — विश्व के एकमात्र कौशल्या माता मंदिर, चंदखुरी में भगवान श्रीराम की नई...

    More Articles Like This