Sunday, January 18, 2026

कोरबा के राज पटेल ने रचा इतिहास: विपरीत परिस्थितियों के बावजूद CGPSC 2024 में हासिल की 22वीं रैंक

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा। मानस नगर निवासी राज पटेल ने कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारी और CGPSC 2024 में 22वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। पिता स्वर्गीय संतोष पटेल के निधन के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उनकी मां शकुंतला पटेल पर आ गई थी, जो दूसरों के घरों में बर्तन धोकर अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाती रहीं। आर्थिक संघर्षों के बावजूद उनकी मां ने कभी बेटे की पढ़ाई में रुकावट नहीं आने दी।

राज पटेल पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि CGPSC में यह उनका दूसरा प्रयास था। इस वर्ष लगभग 2 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें से 4000 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए और साक्षात्कार के बाद 230 अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की गई। इन्हीं में राज ने 22वीं रैंक हासिल कर अपने संघर्ष को सफलता में बदल दिया।

राज का कहना है कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनकी मां का संघर्ष, त्याग और निरंतर प्रेरणा सबसे बड़ा कारण है। वे आगे भी सिविल सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का लक्ष्य रखते हैं।

Latest News

*सक्ती: जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई: धान खरीदी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, पटवारी शेरसिंह राठिया निलंबित*

सक्ती, 17 जनवरी 2026//धान खरीदी वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के...

More Articles Like This