CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बढ़ी कड़ाके की ठंड, अम्बिकापुर में पारा 7°C के करीब – अगले तीन दिन मौसम रहेगा ऐसा ही

Must Read

CG Weather News:  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सर्दी इस समय चरम पर है। उत्तरी हवा और साफ आसमान के चलते राज्य के कई जिलों में तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6–7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। वहीं राजधानी रायपुर में रात का तापमान 12–13°C और दुर्ग में 11–12°C के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ठंड का यह दौर इसी तरह जारी रहने का अनुमान है।

कलेक्टर श्री हरिस एस ने किया सान देवड़ा धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण

पिछले 24 घंटे का तापमान: अंबिकापुर सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.8°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 07.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलाव की व्यवस्थाएं कर रहा है। रायपुर नगर निगम ने भी विभिन्न क्षेत्रों में अलाव जलवाने की व्यवस्था की है, ताकि बेघर और जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।

रायगढ़ में और बढ़ सकती है ठंड

रायगढ़ जिले में भी तापमान लगातार गिर रहा है। 5 दिसंबर तक यहां न्यूनतम तापमान 12.4°C और अधिकतम तापमान 26.7°C दर्ज किया गया। आसमान में हल्के बादल छाए रहने से दिन में भी ठंडक महसूस की जा रही है। पिछले दो दिनों में ठंड और बढ़ी है, जिससे लोगों ने सुबह-शाम गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में रायगढ़ का तापमान और गिर सकता है। अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

  • तापमान में बड़ा बदलाव नहीं

  • रात और सुबह के समय तेज ठंड जारी रहेगी

  • उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चलने के कारण पूरे प्रदेश में शीतलहर जैसे हालात

  • धुंध और कोहरा बढ़ने की भी संभावना

    Latest News

    चलता फिरता सेल्फी पॉइंट

    सक्ती नगर के जाने पहचाने कलाकार जिसके द्वारा लगातार कई वर्षों से मिनी गणेश पंडाल एवं मिनी रावण बना...

    More Articles Like This