Tuesday, February 24, 2026

कोरबा: सपना चौधरी पर हमला, पुलिस और रिसोर्ट मालिक की मदद से बचीं डांसर, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Must Read

कोरबा। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का कोरबा आगमन पहले दिन ही खतरे में बदल गया। कार्यक्रम के बाद रात में उनके कमरे पर चार अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया। आरोप है कि इन लोगों ने कमरे का दरवाजा लात मारकर तोड़ने की कोशिश की, गाली-गलौज की और गोली मारने की धमकी दी।

सपना चौधरी ने बताया कि उनकी टीम के साथ झगड़ा और मारपीट भी की गई, और भीड़ को भड़काने की कोशिश की गई। अगर जश्न रिसोर्ट के मालिक करणदीप और पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो उनकी और उनकी टीम की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

इस मामले में रिसोर्ट मालिक करणदीप ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि आरोपियों ने सपना चौधरी की टीम से कार्यक्रम के लिए अधिक पैसा मांगने का झूठा आरोप लगाया और विरोध करने पर रिसोर्ट में तोड़फोड़ की, सीसीटीवी का DVR चुराया और ₹10,000 नकद लूट लिए। रिसोर्ट को इस घटना में लगभग ₹7 लाख का नुकसान हुआ।

करणदीप ने अपने भाई और स्टाफ के साथ हुई मारपीट की भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अब इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Latest News

    राशन वितरण में देरी पर फूटा संचालकों का गुस्सा, वेयरहाउस में कर्मचारियों से हाथापाई; तहसीलदार ने दिया आश्वासन

    कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था पिछले कुछ समय से पटरी से उतरी हुई...

    More Articles Like This