कोरबा। अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जन्मदिन 1 मार्च (रविवार) को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी उनके जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
स्वर्ण सिटी निवास पर होगा भव्य आयोजन
जन्मदिन के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम दर्री रोड स्थित उनके स्वर्ण सिटी निवास (अग्रसेन कॉलेज के पास) पर आयोजित किया गया है। रविवार सुबह 10:30 बजे से ही बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। आयोजन में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रबुद्ध नागरिक, और उनके शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं देंगे।
सेवा और समर्पण का संगम
जयसिंह अग्रवाल जी के जन्मदिन को उनके समर्थक अक्सर सेवा कार्यों से जोड़कर मनाते हैं। इस बार भी कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है, जिसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल सहित उनके पुत्र रिशु और रोहित अग्रवाल ने सभी साथियों और शुभचिंतकों से इस अवसर पर उपस्थित होने की अपील की हैl
कोरबा: जनप्रिय नेता पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जन्मदिन कल, स्वर्ण सिटी में जुटेगा समर्थकों का हुजूम
Must Read
