Saturday, January 17, 2026

दिल्ली: कालकाजी मंदिर में प्रसाद को लेकर सेवादार की लाठी-डंडों से हत्या, CCTV में युवक दिखे बेरहमी से पीटते

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में शुक्रवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मंदिर में प्रसाद और चुन्नी को लेकर हुए विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि मंदिर के एक सेवादार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

बिलासपुर में आज रहेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, सिम्स ऑडिटोरियम में करेंगे स्मारिका का विमोचन

पुलिस के मुताबिक, मृतक सेवादार की पहचान 35 वर्षीय योगेश सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले थे। वे पिछले 14-15 सालों से कालकाजी मंदिर में सेवा दे रहे थे।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक बेसुध पड़े सेवादार पर लगातार डंडे बरसाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि 3-4 अन्य युवक आसपास खड़े नजर आते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उसकी पहचान दक्षिणपुरी निवासी 30 वर्षीय अतुल पांडे के रूप में हुई है। बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी दर्शन करने मंदिर पहुंचे थे। दर्शन के बाद उन्होंने सेवादार योगेश सिंह से प्रसाद और सिर पर बांधने के लिए चुन्नी मांगी। इसी दौरान विवाद बढ़ा और आरोपियों ने पहले मुक्कों से मारपीट की और फिर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

Latest News

*सक्ती: जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई: धान खरीदी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, पटवारी शेरसिंह राठिया निलंबित*

सक्ती, 17 जनवरी 2026//धान खरीदी वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के...

More Articles Like This