वृद्धाजनो के साथ कोरबा पुलिस की होली, कर्तव्य निष्ठा के साथ सामाजिक सरोकार का उत्तम उदाहरण

Must Read

वृद्धाजनो के साथ कोरबा पुलिस की होली, कर्तव्य निष्ठा के साथ सामाजिक सरोकार का उत्तम उदाहरण

आपसी प्रेम और सौहार्द को प्रदर्शित करने वाला होली का पर्व पूरे देश और प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया ।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के कुशल नेतृत्व में कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों ने कई बानगी प्रस्तुत किए है बेहतर पुलिसिंग के साथ साथ सामाजिक सरोकार को दृष्टिगत रख हमेशा कोरबा पुलिस प्रयासरत है। ऐसे में होली का त्यौहार इस सरोकार से कैसे पृथक रह पाता।

होली, भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख त्योहारों में से एक है जो रंगों का उत्सव मनाने के लिए माना जाता है। होली का महत्व रंगों की भरमार, खुशियों का प्रकटीकरण और बुराई पर अच्छाई की जीत को प्रदर्शित करता है।

होली के इस पर्व को लेकर कोरबा पुलिस की उदाहरणीय और अनुकरणीय प्रयास सामने आई है । होली के पर्व के दिन सुरक्षा और कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा पूरे दिन कर्तव्य निष्ठा को सर्वोपरी मानते हुए आम जनों की सुरक्षा में तैनात रहते है इसके बाद दूसरे दिन होली के त्यौहार को मानते है।

आपसी सौहाद्र एवं प्रेम को रंगों के माध्यम से प्रदर्शित करने वाले इस पर्व को कोरबा पुलिस भी होली के दूसरे दिन यानी आज मना रही है इस पर्व को लेकर कोरबा पुलिस की एक अनुकरणीय उदाहरण सामने आई है कोरबा पुलिस ने इस पर्व को वृद्ध आश्रम के वृद्धाजनो के साथ मनाया और वृद्धाजनो का सत्कार किया गया। कोरबा पुलिस के द्वारा सभी वृद्धाजनो को ससम्मान बैठते हुए अबीर गुलाल के रंगबिरंगे रंगों से तिलक कर मुंह मीठा कराते हुए उनसे आशीर्वाद की कामना के साथ होली का पर्व को मनाया गया।

होली पर्व को लेकर वृद्धाजनो के साथ त्योहार मनना उनका सत्कार करते हुए उनके चरण को स्पर्श कर आशीर्वाद की कामना करना कोरबा पुलिस के कार्य कर्तव्य, आमजनों को लेकर सजकता और सरोकार को प्रदर्शित करता है।

 

जिसे कोरबा पुलिस ने अपने अनुकरणीय कार्य से इस भाव को समझे है इस पर्व को लेकर वृद्धाजनो के सत्कार के बाद सभी वृद्धाजनो के साथ साथ पुलिस भी भावुक हो गई सभी ने रंगों के माध्यम से तिलक कर उन्हें होली की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिए।

अपने कार्यो का निर्वहन के साथ साथ सामाजिक सरोकारों को लेकर कोरबा पुलिस का यह कार्य निसंदेह समाज मे जहाँ एक ओर उदाहरणीय है वही इस तरह के प्रयास को देख हर वर्ग के लोग जनसेवा को लेकर प्रेरित होते है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This