Saturday, December 6, 2025

कोरबा पुलिस की अनोखी होली,पर्यावरण संरक्षण के साथ वसुधैव कुटुंबकम का उदाहरण

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

छत्तीसगढ़/कोरबा. होली का त्योहार आपसी भाई चारा और सौहार्द का प्रतीक है होली के इस पर्व को पूरे धूमधाम से मनाया गया । पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद दूसरे दिन होली का पर्व मनाया जाता है इसी क्रम में कोरबा पुलिस ने होली के इस पर्व को और खास बना दिया है।

कोरबा पुलिस ने अपनी होली नावदृष्टि प्रशांति वृद्ध आश्रम के वृद्ध जनों के साथ फूलों की होली के साथ इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। फूलों के होली के बाद सभी बुजुर्गों को कोरबा पुलिस के द्वारा भोजन कराया गया।

अपने परिवार से दूर वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्ध जनों के साथ फूलों की इस होली से वृद्धजनों की आंखे खुशी से नम हो गए सम्मान और अपनत्व के साथ वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के द्वारा पुष्पगुच्छ और बुके देकर कोरबा पुलिस का सम्मान किया गया।

कोरबा पुलिस के द्वारा समाज में लोगों को प्रेरित करने वाले जनहित के कई अनुकरणीय कार्य किए हैं जो कर्तव्यनिर्वाहन के साथ साथ सामाजिक सरोकारों को दर्शाता है।

 

फूलों की इस होली ने जहां एक और अपनों से दूर वृद्ध जनों मन को प्रेम के रंगों से भर दिया वहीं पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज में एक अनुकरणीय उदाहरण का दृष्टांत पेश किया है। फूलों की इस होली से प्रेरित होने की आवश्यकता है ताकि पर्यावरण में होने वाले केमिकल के दुष्प्रभाव, पानी को दूषित होने के साथ-साथ त्वचा में होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

समाज में अपने कर्तव्य के साथ-साथ सामाजिक सरोकार का उदाहरण कोरबा पुलिस के द्वारा लगातार प्रस्तुत किया जाता रहा है समाज मे आपके द्वारा किया गया सत्कार, परोपकार वसुधैव कुटुंबकम के भाव को प्रदर्शित करता है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में कानून व्यवस्था को दृषिगत रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के साथ साथ सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रख कार्य करने के निर्देश दिए गए है इसी क्रम में कोरबा पुलिस के द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वृद्धाश्रम में फूलो की होली खेल वृद्धजनों का सत्कार और भोजन कराया गया।

Latest News

आज का राशिफल: सफलता और खुशियों से भरा दिन, निवेश और परिवार में लाभ के संकेत

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए सफलता और लाभ लेकर आएगा। कामकाज में मनचाहा परिणाम मिलेगा। परिवार में...

More Articles Like This