Friday, January 23, 2026

वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ कोरबा पुलिस की दीपावली, दीपोत्सव के प्रकाश के साथ आत्मीय सत्कार की बानगी

Must Read

कोरबा,जिला पुलिस ने वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयभान सिंह चौहान, कोरबा सीएसपी भूषण एक्का व दर्री सीएसपी ने मां सर्वमङ्गला मंदिर परिसर स्थित प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंचकर यहां के वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया।

दीपावली पर्व पर ASP, सीएसपी और थाना प्रभारी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों संग दीपावली की खुशियां साझा किया। वहीं बुजुर्गों को मिष्ठान, फल, मोमबत्ती आदि वितरित किया। बुजुर्गों के साथ फूलझड़ी पटाखा जलाकर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने बुजुर्गों के रहन-सहन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। एसपी के आदेशानुसार दीपावली के पूर्व संध्या पर विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षकों ने भी देर शाम अपने- अपने क्षेत्र के गरीब, असहाय परिवार बच्चों के बीच त्योहार मनाने के लिए मिठाई, फल और दीया का वितरण किया। उनके साथ कुछ समय व्यतीत कर खुशियां बांटी।

वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस की ओर से एएसपी ने समस्त वृद्धजनों को बधाई दी।
वृद्धजनों ने एएसपी व सीएसपी को गुलाब का फूल भेंट किया तो दोनों पुलिस अधिकारियों ने उन सभी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और आत्मीयता से गले भी लगाया। इसके पश्चात सभी वृद्धजनों को दीपावली का उपहार भेंट किया गया। उनसे चर्चा कर हाल जानते हुए जरूरतों के बारे में भी समझा गया।

इस दौरान कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा सर्वमंगला पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी एएसआई विभव तिवारी व स्टाफ, वृद्धाश्रम के केयर टेकर सहित अन्य संबंधित लोग भी उपस्थित रहे तथा व्यवस्था में सहयोग किया।
दीपावली के अवसर पर वृद्धाश्रम को भी विद्युत झालरों से सजाया गया और वृद्धजनों ने शाम को यहां दिए जलाकर दीपोत्सव मनाया।

    Latest News

    Battle Of Galwan : Battle of Galwan का पहला गीत ‘मातृभूमि’ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज़ ने जीता दिल

    Battle Of Galwan  , नई दिल्ली। सलमान खान की मोस्ट एंटीसिपेटेड वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of...

    More Articles Like This