*कोरबा: कूड़े में मिली सांसद ज्योत्सना चरणदास की नेम प्लेट, कांग्रेस का प्रदर्शन*

Must Read

कोरबा-कटघोरा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव हरीश परसाई के मार्गदर्शन में कटघोरा कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय वनमंडल कार्यालय में सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत की नेम प्लेट कूड़े में मिलने के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव लखनपाल और युवा कांग्रेस के जिला महासचिव मधुसूदन दास ने किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वनमंडल अधिकारियों से माफी मांगने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन को लेकर वन विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए कटघोरा के रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया और मामले पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता शांत हुए।

इस अवसर पर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें शेख इश्तियाक, अशरफ मेमन, हसन अली, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपेश यादव, और अन्य शामिल थे। सभी ने इस घटना की निंदा की और कहा कि यह एक गंभीर लापरवाही है।

 

Latest News

सैन्य समारोह में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री साय ने आयोजन को एक दिन और बढ़ाने का किया एलान…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह के 7 अक्टूबर...

More Articles Like This