Korba Loksabha Candidate 2024 : कोरबा लोकसभा सीट से सरोज पांडे को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार, जाने कौन हैं सरोज पांडेय ?

Must Read

Korba Loksabha Candidate 2024 : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 195 को टिकट दिया गया है। पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि 195 में से 28 हमारी मातृ शक्ति है, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं। अनुसूचित जाति के 27, अनुसूचित जनजाति के 18 और पिछड़ा वर्ग के 57 उम्मीदवार हैं।

छत्तीसगढ़ की कुल 11 सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में 9 में से 7 सांसदों का टिकट कट गया है। 11 सीटों पर दो सांसदों पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है। वहीं रायपुर लोकसभा सीट से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को पार्टी ने मैदान में उतारा है। पार्टी ने 11 मे से 3 महिलाओं को टिकट दिया है। जिसमे बीजेपी ने कोरबा (Korba Loksabha Candidate 2024 Saroj Panday) से सरोज पांडे को मैदान में उतारा है।

कौन हैं सरोज पांडेय | Who is Saroj Pandey?

साल 2018 में सरोज पांडेय को राज्यसभा सांसद चुना गया था। सरोज पांडे ने कांग्रेस के प्रत्याशी लेखराम साहू को हराकर जीत दर्ज की थी। सरोज पांडेय 22 जून 1968 को छत्तीसगढ़ के भिलाई में श्यामजी पांडे और गुलाब देवी पांडे के घर जन्मीं। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण कीं। पहली बार साल 2000 और 2005 में दूसरी बार दुर्ग की मेयर बनीं। साल 2008 में पहली बार वैशाली नगर से विधायक चुनी गईं। इसके बाद बीजेपी ने साल 2009 के लोकसभा चुनाव में दुर्ग संसदीय सीट से जीत हासिल की। 2013 में, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं। साल 2014 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू से हार गईं। बीजेपी ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया और मार्च 2018 में राज्यसभा के लिए चुना गया।

RRB भर्ती 2024: रेलवे में 9000+ पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This