कोरबा: मिट्टी लदे ट्रैक्टर का कपलिंग टूटा, चालक दबकर मौत – जेसीबी चालक फरार

Must Read

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया में एक दर्दनाक हादसे में ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी ढोते हुए ट्रैक्टर चालक दिलहरण यादव की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

घटना उस समय हुई जब जेसीबी मशीन से खोदी गई मिट्टी को ट्रैक्टर में लोड किया जा रहा था। मिट्टी लादने के बाद जैसे ही दिलहरण यादव ट्रैक्टर लेकर निकले, अचानक ट्रैक्टर का कपलिंग टूट गया। इसके परिणामस्वरूप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर आगे बढ़ा और चालक नीचे गिरते ही ट्रैक्टर के पहियों के नीचे दब गए।

स्थानीय निवासी झुमुकलाल प्रजापति के ईंट भट्ठे के लिए यह मिट्टी ले जाई जा रही थी। हादसे के बाद मौके से जेसीबी चालक फरार हो गया।

दिलहरण यादव के परिवार में चार बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। हादसे की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी मौके पर पहुंचीं और पति का शव देखकर अत्यंत दुख व्यक्त किया।

    Latest News

    होली से पहले अवैध शराब के विरूद्ध सूरजपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

    सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर होली से पहले अवैध शराब पर पुलिस की...

    More Articles Like This