Friday, January 16, 2026

कोरबा: दीपावली बोनस को लेकर एसीबी कंपनी के कर्मचारियों का गेट पर धरना, काम बंद हड़ताल शुरू

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा-दीपका। दीपावली के त्योहार पर बोनस नहीं मिलने से नाराज एसीबी इंडियन लिमिटेड दीपका वाशरी के कर्मचारियों ने आज सुबह 8 बजे से काम बंद हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि हर वर्ष त्योहारों से पहले बोनस का वितरण कंपनी द्वारा किया जाता था, लेकिन इस बार दीपावली नजदीक है और अब तक बोनस नहीं मिला है, जिससे नाराज होकर उन्होंने गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

छत्तीसगढ़ ठेका कामगार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष चौहान ने कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देते हुए इसे उनकी जायज मांग बताया। उन्होंने कहा कि जब तक बोनस का वितरण नहीं होगा, तब तक यूनियन का समर्थन जारी रहेगा।

Latest News

Aaj Ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन? इन राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय

Aaj Ka Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 16 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक...

More Articles Like This